सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में कोहराम

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां निवासी 65 वर्षीय मातादीन यादव पुत्र रामकिशोर यादव की रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मातादीन यादव का मकान फरिहा से सरायमीर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ईदगाह के पास स्थित है। रविवार की रात वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने डीसीएम और चालक को पकड़ लिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची निजामाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट- जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *