आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजयुमो द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को आजमगढ़ स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर बैठक हुई जिसमें आगामी प्रस्तावित ‘वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा’ की रूपरेखा तय की गई और तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने कहा कि यह बाइक यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। प्रवासी के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर एवं चंद्रपाल सिंह ने आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए और बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया।
भाजयुमो लालगंज के जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि लालगंज जिले का युवा मोर्चा सेवा संकल्प अभियान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वाराणसी से वडनगर तक निकलने वाली इस ऐतिहासिक बाइक यात्रा को लेकर लालगंज व आजमगढ़ के युवाओं में खासा उत्साह है। जिले से सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी जीवन व विकास कार्यों का संदेश लेकर वडनगर पहुंचेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष राय ‘पंकज’, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर राय, गौतम राय, जिला उपाध्यक्ष जय किशन पांडे, विपिन सिंह पालीवाल, गौरव सिंह, जिला मंत्री राज सिंह, गौरव मिश्र, अंशु मिश्र, धीरज शुक्ल, सोनू यादव, अमित सोनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार