पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना अंतर्गत महुला गांव में मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर को कथित तौर पर बंधक बनाकर पेड़ से बांधने और मारपीट कर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, महुला निवासी मिथिलेश गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मजदूरी मांगने के विवाद में रवि उर्फ रितेश राय, संदीप राय और मंजू देवी उसे जबरन गौशाला ले गए। वहां उसे पेड़ से बांधकर मारपीट की गई और अपमानित करने के साथ ही उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। रवि उर्फ रितेश राय पुत्र स्व. श्रीप्रकाश राय निवासी महुला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय