जीडी ग्लोबल स्कूल में हुई शिक्षक कार्यशाला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर बाईपास में कैप्सिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करना, नवीन शिक्षण-पद्धतियों से परिचित कराना तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा।
डॉ. अपर्णा सिंह प्रधानाचार्या रियो वर्ल्ड अकैडमी आजमगढ़ तथा तरुण रूपानी प्रधानाचार्य डॉ. अमृतलाल इशरात मेमोरियल सनबीम स्कूल वाराणसी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रभावी शिक्षण, कक्षा-प्रबंधन, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझने तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रचनात्मक एवं परिणामपरक बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने शिक्षकों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया तथा विभिन्न शैक्षणिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए व्यावहारिक सुझाव दिए। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न रखे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका स्वाती अग्रवाल, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, प्रधानाचार्या (वेन्यू डायरेक्टर) दीपाली भुस्कुटे आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *