बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के नरोत्तम ब्रह्म बाबा के मंदिर भीमबर के प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन महायज्ञ के दूसरे दिन गाजीपुर और मऊ जनपद से आये श्रद्धालु भक्त वीरेंद्र सिंह और कैलाश पांडे की टीम ने संगीतमय हरिकीर्तन किया। जिसको लोगों ने बड़े विनम्र भाव से सुनकर ईश्वर आराधना में लगे रहे। वहीं प्रत्येक दिन चल रहे भंडारे में सैकड़ो भक्ति प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम 27 अगस्त पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा और उसी दिन अखंड हरि कीर्तन समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें समिति के लोगों ने अधिक संख्या में लोगों को पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ भोलेनाथ के मंदिर स्थल पर सुबह 5 बजे से ही लगी रही। भक्त हाथ में धतूरा बेलपत्र दूध दही से बाबा का अभिषेक करते हुए, हर हर महादेव के नारों के उद्घोष से पूरा मंदिर प्रांगण गूंजता रहा।
इसी क्रम में झारखंडे महादेव जलालपुर बढ़िहारी मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहा। महिलाएं गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करके दही, अक्षत, बेलपत्र, मधु, फूल चढ़ाकर ओम नमः शिवाय का जाप करती रहीं। भगवान भोलेनाथ को मनाने के लिए महिलाओं की टोली शिव गीत गाती रही। कैलाशी बैठे हैं कैलाश में, डम डम डमरू बजाए सहित अन्य गीतों को गाते हुए चल रही थीं।
रिपोर्ट- तारकेश्वर मिश्र