उन्नाव घटना की हो निष्पक्ष जांच: मुन्ना राय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने के कथित प्रकरण को लेकर आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेसजनों ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, गौरव और संविधान के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रगान के दौरान सामने आए इस कथित घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाने के लिए वायरल वीडियो के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के उपलब्ध सीसीटीवी एवं अन्य वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा, “राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रगान के सम्मान से जुड़े किसी भी प्रकरण में राजनीति से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम वास्तविक है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर दौरान रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, शीला भारती, अजीत राय, सीमा भारती, संतोष सिंह, राम अवध प्रेमी, केदार मौर्य, नजम शमीम, शाहिद, मंतराज यादव, अकीलुर्रहमान, प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *