सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में छात्र-छात्राओं ने संभाली नेतृत्व की कमान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद को पद एवं गोपनीयता की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में हेड बॉय, हेड गर्ल समेत विभिन्न सदनों के प्रमुखों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ अमृता राय द्वारा चेयरमैन आलोक जायसवाल एवं स्कूल एडमिन विनय यादव का पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इस अनूठी पहल से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात चेयरमैन और प्रधानाचार्या ने चयनित छात्र नेताओं को आधिकारिक बैज पहनाए।
चेयरमैन आलोक जायसवाल ने कहा, नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी और सेवा-भाव का प्रतीक है। सच्चे नेता वही हैं जो अपनी पूरी टीम को साथ लेकर चलें। प्रधानाचार्या अमृता ने कहा कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के निष्ठापूर्वक निर्वहन से सिद्ध होता है। यह अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह के समापन पर नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *