शिक्षणेत्तर कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगा कैशलेस चिकित्सा सुविधा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
जिलाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह ने कहा कि एक ही परिसर में कार्यरत शिक्षाक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में कैशलेश चिकित्सा में भेदभाव क्यों? हम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा अतिशीघ्र दिया जाय। अवकाश नकदीकरण की सुविधा प्रदान की जाय। जिलामंत्री मानसिंह यादव ने कहा कि अर्हताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पदों पर पदोन्नति की सुविधा एवं पदेन्नति पर ट्रिपल सी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाय। जिला कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि लिपिकों की वेतन विसंगति दूर किया जाय।
इस अवसर पर हरिराम यादव, मो.इरफान, सुबाष यादव, साहब लाल, नीलेश सिंह, चंदन यादव, सुनील यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, संतोष यादव, हिमांशु राम, चमन सिंह, सौरभा राय, जय प्रकाश चौहान, रमेश पांडेय, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *