पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद हुई चकमार्ग की मापी

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के सिद्धपीठ कालीचौरा मंदिर के पास से निकल कर राजभर बस्ती में जाने वाले चकमार्ग की मापी बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के हस्तक्षेप के बाद नायब तहसीलदार राजाराम की उपस्थिति में राजस्व कर्मियों द्वारा आखिरकार की गई जो सोमवार देर शाम तक चली।
माहुल मगर के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर परिसर के पास से निकलकर एक चकमार्ग यहां की राजभर बस्ती में जाता है। भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इस चकमार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर दिवाल खड़ी करने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने मापी के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित किया था। दिन में 12 बजे से ही भाजपा लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण राजस्व टीम का इंतजार कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने विमलेश पांडेय को फोन कर यह कहा कि आज मापी नहीं होगी बाद में होगी। जिसपर बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने राजस्वकर्मियों की हीलाहवाली की सूचना जिले के आला अधिकारियों को दिया और कहा कि यदि आज मापी नहीं हुई तो हम कार्यकर्ता फूलपुर तहसील पहुंचकर वहां पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। धरना और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आनन फानन में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम के साथ एक राजस्व निरीक्षक और पांच लेखपालों की टीम को भेजा और देर शाम उक्त चक मार्ग की मापी कराई।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *