निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के कमरावां गांव में एडवोकेट अंसार आजमी फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व और देश को बेहतर बनाने में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका तथा उनके शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि इब्ने सीना तिब्बिया कॉलेज बीनापारा के प्रिंसिपल एवं शिब्ली कॉलेज के मैनेजर प्रो. डॉ. अजमल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नासिर ने की, जबकि संचालन मोहम्मद उमर इस्लाही एवं मोहम्मद उसामा ने किया।
क्विज प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप (कक्षा 3 से 5) में इबरा दानिश ने प्रथम और अग्निदास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय ग्रुप (कक्षा 6 से 10) में सेजल यादव प्रथम तथा मोहम्मद शादान द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. मोहम्मद सादिक और प्रो. डॉ. नसीम अहमद इस्लाही सहित जमशेद आलम, खुर्शीद आलम, हाशिम जफर, खलीकुज्जमा, मास्टर आलमगीर, मास्टर नेसर अहमद, निसात अहमद, फरहान अहमद, चंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र