संपूर्ण समाधान दिवस में 23 के सापेक्ष तीन का मौके पर निस्तारण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बारिश और नाग पंचमी के पर्व के कारण सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। सीडीओ राकेश कुमार पटेल और एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
सीडीओ के समक्ष कुल 23 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व के 16, पुलिस के तीन, विकास के चार और पूर्ति का एक मामला शामिल रहा।
समाधान दिवस के दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से आयुर्वेद और होम्योपैथी के स्टाल भी लगाए गए थे, जहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार राजाराम, अग्निवेश मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी आरके पटेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *