आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव, अजेन्द्र राय, पुनीत राय एवं प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, वंदे मातरम, झंडा गीत, मां से है माटी तथा जहां डाल-डाल पर चिड़ियां करती हैं बसेरा जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अजेन्द्र राय एवं पुनीत राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। निदेशिका कंचन यादव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता का त्याग कर वस्तुनिष्ठ एवं सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार