आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डी.पी. मौर्य ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने संयुक्त रूप से तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने देशभक्तों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ’इंडिया डाइवर्सिटी’ की थीम पर आधारित ’‘मेड इन इंडिया’ फैशन शो’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम को एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, प्रबंधक डी.पी. मौर्य ने संबोधित किया। कहा कि आज हमारा देश अपनी आजादी का जश्न मना रहा है। यह दिन केवल सरकारी अवकाश या उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने हमें स्वतंत्र राष्ट्र में सांस लेने का अवसर दिया।
इस अवसर पर दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, किशन यादव, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार