भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के कथित “शुद्धिकरण” की घटना के विरोध में तथा सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ द्वारा जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।

मार्च जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, रैदोपुर होते हुए गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह करते हुए संविधान में निहित समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि खड़गे का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह उन संवैधानिक मूल्यों का अपमान है जिनके आधार पर देश में हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता के हर रूप के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध हो सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर उसके प्रति भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मार्च एवं सत्याग्रह में रियाजुल हसन, राजाराम यादव , राहुल राय, मुन्नू यादव, विपिन कुमार पाठक, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, मो. आमिर, अजीत राय, संतोष सिंह, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, जगदंबिका चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण राय शाने आलम, नजम शमीम, मो. अजमल, ओम प्रकाश सरोज, अकमल, मोतिउर्रहमान, मो. फ़ुज़ैल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *