आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दि आर्य विद्या सभा आजमगढ़ पंजीकृत सोसाइटी की प्रबंधकारिणी समिति का कार्यकाल समप्त होने की स्थिति में साधारण सभा का वार्षिक अधिवेशन 16 अगस्त रविवार को सभा के कार्यालय 184 रैदोपुर कालीचौरा में सम्पन्न हुआ। प्रबंधा कारिणी समिति के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों का दाखिला जांच व वापसी का कार्य संस्था द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय एडवोकेट द्वारा पूर्ण किया गया। चुनाव अधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। नियमावली के अनुसार तृतीय ग्रुप के अवमुक्त होने वाले पांच सदस्यों के स्थान पर पुनः निर्वाचन हुआ जिसमें वही अवमुक्त होने वाले पांचों सदस्यों ने पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें डा.अशोक कुमार श्रीवास्तव, नवीन चंद अस्थाना एडवोकेट, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, मधुकर श्रीवास्तव व राजकुमार तथा अध्यक्ष पद हेतु कैलाश नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार अग्रवाल, मंत्री पद हेतु नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु नवीन चन्द अस्थाना एडवोकेट, आडीटर पद हेतु राय अनूप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इनके अतिरिक्त किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस प्रकार उक्त लोगों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार