आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में कार्यकर्त्ता सम्मेलन दिनांक- 13 अगस्त 2026 को स्थान- नेहरू हाल, आजमगढ़ (उ. प्र.) में पार्टी के राष्ट्रीय संघठन मंत्री मटरू चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यकर्त्ता सम्मेलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) द्वारा राष्ट्रवादी विचार को आगे रखते हुए, सम्पूर्ण भारत में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण कराने के लिए प्रतिज्ञावद्ध है। भारत में शिक्षा का आलम ऐसा है कि जितने प्राइवेट विद्यालय है उतने प्रकार कि किताबें है और सरकार के नियंत्रण से बाहर है। महंगी हो रही शिक्षा गरीब के बच्चों को पढ़ने से रोक रही है और मजदूर बनने के लिए मजबूर कर रही है जो सरकार कि योजना का हिस्सा है।
प्राइवेट विद्यालय किताब के नाम पर, प्रवेश शुल्क के नाम पर, शिक्षा शुल्क के नाम पर जनता को लुट रहे है और प्रदेश व देश कि सरकार लूट के लिए छूट दें रखी है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में भ्रष्टाचार आज सबसे ऊपर है इतना भ्रष्टाचार कभी था ही नहीं जितना आज है, सरकार के सहयोग से ब्लाक और विकास भवन सरकार के खजाने को लुटने कि योजना बनाते है और जनता के पैसे को सरकार से मिल कर लूट रहे है। इस मौके पर पिन्टू चौहान, जय बहादुर मौर्या, राममूरत चौहान, राजदेव, भूपेंद्र गोंड, छोटू राम सुब्बन चौहान, भीम चौहान, संजय गुप्ता, प्रदीप चौहान, अमित चौहान, प्रदीप चौहान, महेंद्र धारीकर,, डॉ लालमान, आदि उपस्थित रहे। संचालन संजीव चौहान व अध्यक्षता मटरू चौहान ने किया।
रिपोर्ट- सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार