भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरिहानी बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौनी बाबा स्थान से तिरंग यात्रा निकाली जो खरिहानी बाजार में जाकर समाप्त हुई।
कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते हुए राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कल्पना पासवान व विशिष्ट अतिथि प्रतिमा सिंह रही। कार्यकर्ताओं द्वारा शिव शंकर सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर तीजा राम, डाक्टर माहेश्वरी कान्त पाण्डेय, सबराज पांडेय, रत्नाकर दीक्षित, वेद प्रकाश शर्मा, धीरज सिंह, वीरेंद्र पांडेय, गुलाब चन्द पाण्डेय, लाल बहादुर चौहान, सोमनाथ आर्य, रामचंद्र चौहान के साथ ही साथ मंडल के कार्यकर्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *