फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवित्र सावन माह के अवसर पर त्रयोदशी तिथि पर नगर पंचायत स्थित कुंवर नदी तट पर गढ़वा मन्दिर गढ़मेश्वरनाथ महादेव मन्दिर परिसर में मन्दिर समिति के तत्वाधान में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंगलवार को शाम 6 बजे पुरोहित हर्षित चतुर्वेदी, राजीव पाण्डेय के निर्देशानुसार सभी श्रद्धालु सपत्नी समस्त सामग्री सहित अपना आसन ग्रहण किये और अपने साथ लाये पार्थिव शिवलिंग को थाली में अक्षत के आसन पर रखकर, गंगा जल, दूध, दही, शहद, घृत, मिष्ठान, फल फूल, बिल्वपत्र, आदि से साथ पुरोहित हर्षित चतुर्वेदी व राजीव पाण्डेय के मंत्रोच्चार के मध्य अपना अनुष्ठान पूर्ण किया। और परिवार के सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय