शहीदों की याद में निकली तिरंगा यात्रा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बुधवार को भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डाक बंगले में स्थित शहीद स्थल से शुरू हुई यात्रा में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज और मारुति इंटर कॉलेज एदिलपुर के करीब दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल की साफ-सफाई की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तिरंगा यात्रा करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास और एकता के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देशभर में शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश पांडे रहे।
इस दौरान जितेंद्र सिंह गुड्डू, चंद्रजीत तिवारी, अभिषेक सिंह सोनू, आनंद तिवारी, प्रवीन सिंह, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, दीपक सिंह, हर्षित सिंह, डॉ. धर्मेंद्र निषाद, रमेश सिंह रामू, देव नारायण मिश्र, आशुतोष पांडे, सुभाष निषाद, संतराम निषाद, जय किशन पांडे आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *