बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने फहराया परचम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जिसमें आजमगढ़, मऊ और बलिया के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दिनेश कुमार सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव ने बताया कि मंगलवार को खेले गए अंडर 14 बालक वर्ग में शिवम कुमार आजमगढ़ प्रथम, सुमित गौड आजमगढ़ द्वितीय, मोहम्मद यासीन मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 17 बालक वर्ग में अबू सालीम मऊ प्रथम, युवराज प्रजापति आजमगढ़ द्वितीय, मोहम्मद सय्याम मऊ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रियांशु प्रजापति आजमगढ़ प्रथम, पीयूष सोनकर आजमगढ़ द्वितीय, कुर्बान अली मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर 14 बालिका वर्ग में सौरमी सिंह आजमगढ़ प्रथम, श्रेया यादव आजमगढ़ द्वितीय और अंशिका यादव आजमगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में सौम्या सिंह आजमगढ़ प्रथम, श्रेया संतोष बलिया द्वितीय, संजू यादव आजमगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अजेंद्र राय, विनोद कुमार सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, अबरार अहमद खान, अभिषेक कुमार, संदीप वर्मा, नौशाद अली, राकेश कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *