भारतीय नौ सेना में अर्पना यादव के चयन से हर्ष

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के बडै़ला ताल स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से तैयारी कर रही छात्रा अर्पना यादव के भारतीय नौ सेना में चयन होने पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता व्याप्त है। क्षेत्र के भीमसेनपुर गांव निवासी मार्कंडेय यादव की पुत्री अर्पना यादव ने बडै़ला ताल स्टेडियम से तैयारी की। इस मैदान से तैयारी कर निकले युवा भारतीय सेना और पुलिस विभाग में काफी संख्या में आज सेवा दे रहे हैं। अर्पना ने भी हाईस्कूल व इंटर मंे पढाई के साथ ही तैयारी शुरु कर दी थी। नौ सेना में चयन होते ही सभी में खुशी व्याप्त हो गई। पिता मार्कंडेय यादव का कहना है कि मेहनत और लगन के चलते कामयाबी मिली। इससे छात्राओं के हौसले बुलंद हांेगे। अर्पना की तैनाती भुवनेश्वर मंे हुई है। छात्रा की इस सफलता पर तैयारी में लगे अन्य लोगों में भी खुशी व्याप्त है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *