छात्र-छात्राओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय सेंट जेवियर्स विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को उनके दायित्व और अधिकारों के प्रतीक स्वरूप बैज एवं पदचिह्न प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवगोपाल सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली।
प्रधानाचार्य शिवगोपाल सिंह, प्रबंधक मनीष सिंह एवं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व के साथ विनम्रता, अनुशासन और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि अलंकरण समारोह केवल विद्यार्थियों को पद प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने सहपाठियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। संचालन खेल शिक्षक पवन दीक्षित ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *