पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक कैम्पस में लगा वर्षा मापक यंत्र घास फूस और झाड़ियों से पट चुका है। दो वर्ष पूर्व वर्षा मापने के लिए यह यंत्र ब्लाक परिसर में पंचायत भवन के बगल में शासन द्वारा लगाया गया था लेकिन जब से यह यंत्र लगा है तबसे आज तक यह बेकार साबित हो रहा है।
विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस मापक यंत्र के बाहर और अंदर चारों तरफ घास फूस पेड़-पौधे उग आए हैं जिससे इसका अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। लाखों खर्च के बाद भी इस योजना का मतलब क्या है और किस लिए लगा है इसकी देखभाल कौन करेगा इसकी जानकारी विकास खण्ड पवई के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं है। न किस विभाग के द्वारा लगाया गया है और इसकी कितनी लागत है कोई भी बोर्ड नहीं लगा है। सरकार का लाखों रुपए खर्च के बाद भी इस योजना का कोई लाभ आम जन मानस को नहीं है। एडीओ पंचायत असविन्द कुमार यादव ने कहा कि इस योजना के विषय में हमें जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट-नरसिंह