आईएमए की नई कार्यकारिणी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आजमगढ़ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोहएक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर सांसद धर्मेंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीडी सिंह उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. डीपी राय, मानद सचिव डा. रजनी तिवारी एवं कोषाध्यक्ष डा. फरहान अहमद सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सीएमओ डा. एनआर वर्मा ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा नैतिकता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
डा. सुभाष सिंह ने कहा कि आईएमए चिकित्सकों और समाज के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है तथा डाक्टरों को मरीजों के प्रति सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व सीएमओ डा. एके मिश्रा, डा. जेपी सिंह, डा. विनय सिंह, डा. अशोक सिंह, डा. शौर्य विक्रम सिंह, डा. आरवी त्रिपाठी, डा. सीके त्यागी, डा. मधुलिका त्यागी, डा. विपिन यादव, डा. फुरकान अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *