पति की आत्महत्या का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी गिरफ्तार

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना अंतर्गत पत्नी की प्रताड़ना से एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। 24 घंटे के भीतर पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पीड़ित अनुज पाठक निवासी गौरा बादशाहपुर जिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पिता उपेंद्र पाठक ने लगभग नौ वर्ष पूर्व सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी जिसे एक पुत्र भी है। सुप्रिया पाठक द्वारा लगातार उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जाती थी। ऐसे में लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उपेंद्र पाठक ने सुसाइड कर लिया। परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *