दर्जनों परिवारों का रास्ता बंद, समाधान दिवस पर लगाई गुहार

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में दर्जनों परिवारों के आवागमन का रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सतीश गौड़ पुत्र सुखराम ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की।
पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने गांव के आम रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया है, जिससे आसपास के दर्जनों परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल आने-जाने के लिए खेतों के रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों में छोटेलाल गौड़, संतोष गौड़, नंदलाल गौड़, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा आदि लोग ने बताया कि रास्ता बंद होने की वजह से खेतों से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे आयेदिन असुविधा और विवाद की स्थिति बनी रहती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने तत्काल थाना गंभीरपुर पुलिस को निर्देश देते हुए मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा रास्ते से संबंधित विवाद का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *