ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला-गढ़वल बांध से खरैलिया जाने वाले मार्ग पर स्थित सरकारी विद्यालय के पास शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान चंद्रावती सिंह 65 वर्ष पत्नी स्व.नागेंद्र सिंह निवासी मसूरियापुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
चंद्रावती सिंह शनिवार सुबह खरैलिया की ओर से अपने घर मसूरियापुर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *