उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कब्रिस्तान से निकाला गया शव

शेयर करे

फ़रिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मार्ग दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीन दिन बाद निजामाबाद नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। कब्र से बाहर निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की थार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार शमशाद उर्फ गुड्डू (50 वर्ष) पुत्र फरियाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता हो गया और परिजनों ने अपने रीति-रिवाज के अनुसार शमशाद उर्फ गुड्डू के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
बताया गया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे प्रशासनिक टीम कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। फ़रिहा कब्रिस्तान में निजामाबाद नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस आजमगढ़ भेज दिया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि परिजनों की सहमति से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *