पौधरोपण कर सरकार से मांगा पुरानी पेंशन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अटेवा कार्यकर्ताओं व ग्रामीण सफाई कर्मियों ने रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में अशोक का पौधरोपण कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि देश के अर्धसैनिक बल देश के लिए अपने प्राणों को आहुति दे देते हैं। उनके लिए पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होती है तब तक हम लोग पौधरोपण के माध्यम से लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया कि पेड़ पौधे जीवन की रक्षा करते हैं। इसे हम सभी को लगाना चाहिए। गुलाब चौरसिया ने बताया कि पेंशन हमारे जीवन का आधार है। देश के सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अटेवा के सहायक अध्यापक निरंजन कुमार गौतम ने बताया कि ओपीएस जब तक लागू नहीं होगी तब तक देश के सभी कर्मचारी इसी तरह लड़ते रहेंगे। सुनील सिंह ने बताया कि अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन की बहाली की लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है।
इस अवसर पर अभय चौहान, महेंद्र कुमार शर्मा, जमुना यादव, नीरज कुमार, सूरज, रूपेश कुमार आदि लोग रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *