आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश के शूरवीर पुत्र महाराणा प्रताप की जयंती के पर महाराणा प्रताप सेना-भारत द्वारा मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर के ठंडी सड़क स्थित एक होटल के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर मुख्य अतिथि डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, अरविंद चित्रांश ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.
मुख्य अतिथि डीके सिंह ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा है। यदि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दें, तो समाज में स्वतः ही शांति, संतुलन और प्रगति का वातावरण निर्मित होगा। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सुरक्षा की भावना को अपने व्यवहार में उतारें। यही सच्ची राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्थान का मार्ग है।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र नाथ सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, दीनानाथ सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, शिवम तिवारी, सुरेश सिंह, जय सिंह, आनंद सिंह, दीना सिंह, महेंद्र सिंह, बृ्रजबिहारी सिंह, कौशल सिंह, चंद्रजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भैरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।
इनसेट—
इन मातृ शक्तियों को मिला महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2026
आजमगढ़। समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मातृशक्ति संतोष सिंह, पूनम सिंह, बिन्नी श्रीवास्तव, अंजू चतुर्वेदी, रिशिका यादव, वैष्णवी सिंह, विभा गोयल, सारिका श्रीवास्तव, अर्चना सुबोध, डॉ. दीपिका सिंह एवं रेनू चौधरी को महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2026 से नवाजा गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार