एमएलसी ने भरा जनगणना फार्म, कार्यक्रम में की सहभागिता

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने अपने आवास पर चल रही जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं जनगणना दल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुई जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ के अंतर्गत स्वयं गणना प्रपत्र भरकर इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश और समाज की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है। इससे सरकार को जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं, जिसके आधार पर विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से भी अपील की कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह, जयराम उपाध्याय, पंकज राय उर्फ अभिषेक राय, मनोज राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *