लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं और दी बार एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी जताई।
चीनी संघ लिमिटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि कान्त राय ने कहा कि उन्हें बंगाल चुनाव के दौरान तीन महीने तक वहां रहने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि 34 वर्ष के कम्युनिस्ट शासन और 15 वर्ष के टीएमसी शासन के बाद बंगाल की जनता ने बदलाव का समर्थन किया है। इसके लिए उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि देश में विकास की राजनीति को समर्थन मिल रहा है और चुनावों में यही मुख्य मुद्दा बनता जा रहा है।
इस मौके पर आनंद राय, अवनीश राय, आशुतोष राय, प्रसिद्ध नारायण सिंह, संतोष सिंह, शिवेंद्र राय, विनय चतुर्वेदी, देवेंद्र नाथ पांडेय, विशाल चौहान, रोहित चौहान, मनोज राय, गणेश राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद