निशुल्क शिविर में 540 मरीजों को दी गई परामर्श व दवा

शेयर करे

आजमगढ़़ (सृष्टिमीडिया)। सम्मोपुर गांव निवासी राजाराम यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर राज होम्यो क्लीनिक के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों द्वारा 540 मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व दवा दी गई। आयोजक राजेश यादव द्वारा प्रत्येक मरीजों को एक-एक फलदार, छायादार पौधा वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डा.नवीन दुबे ने स्व. राजाराम यादव एवं होम्योपैथी के जनक डा.सैमुअल हैनीमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उपस्थित चिकित्सकों ने स्व. राजाराम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। साथ ही उनके पुत्र राजेश यादव द्वारा आयोजित कराये गये निशुल्क कैम्प को सराहा।
डा. बी. पांडेय ने बदलते मौसम में फैलने वाले चेचक जैसे रोगों से बचाव के उपाय बताए और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। डा. देवेश दुबे ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। डा.गिरीश सिंह, डा.एचपी त्यागी, डा. डीसी श्रीवास्तव, मोहम्मद अफजल ने भी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के आयोजक राजेश यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी लोगों में पौधों का वितरण किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *