बरसात में खुली नगर पंचायत की पोल, गलियों में घुसा पानी

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे हुई तेज बारिश के कारण नगर पंचायत के मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण बाजार के यूनियन बैंक से एकरामनगर, शिवनगर के पोस्ट ऑफिस के पास वाले रास्ते पर पानी लग जाने के कारण लोगों को अपने घरों से जाने पर काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बाजार के यूनियन बैंक के पास एक कटरे में बरसात का पानी नाला जाम होने के कारण कटरे के अंदर के बरामदे में घुस जाने के कारण दुकानदारों को अपने सामानों को समेट कर सुरक्षित करना पड़ा। वहीं शिवनगर के पत्रकार पुरम मोहल्ले में नगरपालिका के लोगों द्वारा आधा अधूरा नाली निर्माण कार्य करवा दिया और पानी की निकासी नहीं की गई जिसके चलते लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। आज हुई बारिश के कारण सड़क पर पानी पूरी तरह से जाम हो गया, जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
नगर निवासी प्रिन्स जायसवाल, श्रीराम यादव, प्रमोद कुमार, मोती लाल, दुर्गा गुप्ता, विजय प्रताप यादव, लहरी यादव आदि ने पानी निकासी, टूटी सड़क पर आरसीसी रोड को मरम्मत कराने की जिलाधिकारी से मांग किया है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर छोटे बच्चों का स्कूल है। रास्ते में कीचड़ होने के कारण स्कूल के बच्चों को आनेजाने पर काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *