टॉप टेन में जगह बनाने वाली बेटियों का हुआ सम्मान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के गोईजी, नंदना स्थित श्री राम अवतार इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल, ट्राफी, मेडल व संविधान की प्रति और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में सातंवा, आठवां स्थान प्राप्त करने वाली स्तुति मिश्रा 90.4 प्रतिशत श्रेया यादव 90 प्रतिशत अंशी यादव 89 प्रतिशत को विशेष रूप से साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाई स्कूल टॉपर निधी भारती 94.5 प्रतिशत, प्रज्ञा प्रजापति 93.8 प्रतिशत, जिया सिंह 93 प्रतिशत, रिया यादव 92.2 प्रतिशत, आदिति 89 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदय राज यादव ने किया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि पिछली बार भी इस विद्यालय की बेटियों ने अपना परचम लहराया था। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका बच्चों को आगे बढ़ाने में अहम होती है। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मेरा इस विद्यालय परिवार से पारिवारिक लगाव है। इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सभी को समान शिक्षा उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर प्रबंधक सुधीर कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद गौड़, लछिराम वर्मा, चंद्रजीत यादव, संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *