स्मार्ट मीटर व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित और जनविरोधी: राजेश यादव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेश में लगाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों के खिलाफ रविवार को रैदोपुर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर विरोध प्रदर्शन किया व मौजूद अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर सुनियोजित लूट व शोषण किया जा रहा है।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों बिजली उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों तथा तकनीकी खामियों के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित और जनविरोधी साबित हो रही है। सरकार बिना उचित परीक्षण और पारदर्शिता के जबरन इसे लागू कर रही है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मनमाने बिल और गलत रीडिंग के कारण गरीब और मध्यम वर्ग आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, अमरनाथ यादव, तनवीर रिज़वी, अभिषेक राजभर, अशोक मौर्य, उमेश यादव, अभिषेक राजभर, संजय यादव, रामरूप यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *