तहसील प्रशासनिक व्यवस्था की खुली पोल

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब जनसंदेश की टीम द्वारा पड़ताल की की गई। अहरौला और बनकट सर्किल के राजस्व निरीक्षक कक्षों में गंदगी की अव्यवस्था और बदबू का माहौल है, वह न सिर्फ कर्मचारियों के कामकाज को प्रभावित करता है बल्कि आम जनता के सम्मान और सुविधा के भी खिलाफ है।
कक्ष के अंदर फर्श पर धूल और कूडे़ का ढेर जमा था वहीं फाईलें भी अव्यवस्थित तरीके से बिखरी साफ सफाई के भाव में पूरे परिसर में बदबू का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय, जहां लोग अपनी जमीन-जायदाद और अन्य जरूरी मामलों के समाधान के लिए आते हैं, वहां इस तरह की स्थिति बिल्कुल स्वीकार्य नहीं मानी जा सकती। फाइलों का बिखरा होना और सफाई का अभाव यह संकेत देता है कि न केवल सफाई व्यवस्था कमजोर है, बल्कि कार्यप्रणाली में भी अनुशासन की कमी हो सकती है।
स्थानीय लोगों कहा कि नियमित सफाई व्यवस्था लागू हो और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाय। कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन को व्यवस्थित किया जाय। अगर इस पर जल्दी ध्यान नहीं दिया गया, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिससे जनता का प्रशासन पर भरोसा भी कम हो सकता है। वहीं जब इस विषय में एसडीएम अभयराज पांडे से बात की गई तो उन्होंने दबी जुबान में कहा कि ठीक है, हम उसे दिखवायेगें।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *