पूर्ति विभाग के अधिकारी ने उपभोक्ताओं का दर्ज किया बयान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के कीर्तिमान इंडेन गैस सर्विस लोहरा की केवाईसी करने के नाम पर उपभोक्ताओं से 500 रूपये लेने कि आनलाइन शिकायत पंकज कुमार निवासी अल्लाउद्दीनपुर अम्बेडकर नगर ने किया था जिसकी जांच हेतु शुक्रवार को पूर्ति विभाग की टीम प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोहरा गैस एजेंसी पर पहुंची। उनके साथ पूर्ति निरीक्षक बूढ़नपुर केके मिश्रा तथा इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर राहुल प्रजापति भी मौजूद रहे।
जांच अधिकारियों ने कंचन नरियाव, महेंद्र नंदना, शशिकला लोहरा, धर्मेंद्र पांडे चकबेलवा, प्रेमशीला संत कबीर नगर आदि दर्जनो उपभोक्ताओं से पूछताछ की एवं उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान किसी भी उपभोक्ता ने किसी प्रकार के रिश्वत की मांग को गलत बताया और कहा कि किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं मांगा गया है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत के क्रम में हम लोग यहां जांच के लिए आए थे शिकायतकर्ता से दूरभाष पर कई बार बात की गई कई बार उन्होंने फोन नहीं उठाया तो कई बार बाहर होने की बात बताया। उसके पिताजी के नाम से इस गैस एजेंसी पर कनेक्शन है जिस पर 8 अगस्त 2024 को गैस की डिलीवरी हुई है एवं तभी केवाईसी कराई गई है। उसके बाद से इस पर कोई गैस रिफिल नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता का केवाईसी के नाम पर पैसा मांगने का आरोप निराधार है। शिकायतकर्ता आने से मना कर दिया इस प्रकार से शिकायत से संबंधित बिंदुओं में एजेंसी के खिलाफ कोई कमी नहीं पाई गई।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *