माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने नगर पंचायत माहुल कोटेदार मो राशिद की सरकारी राशन की दुकान को निरस्त कर दिया। जिससे सोमवार को माहुल में काफी सरगर्मी रही।
बीजेपी श्रम प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्र के संयोजक रमाकांत मिश्र ने अगस्त 2025 में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से सरकारी उचित डर विक्रेता मो राशिद का पता गलत बता कर शासनादेश का उल्लंघन कर 20 वर्षों से राशन की दुकान हथियाने आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत में यह भी कहा था कि मो राशिद के पिता नसीम अहमद अहरौला विकास खंड की ग्राम पंचायत रूपाईपुर फरीदपुर के पहले से कोटेदार थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी फूलपुर की जांच में आरोप सही पाया गया। जांच में यह पाया गया कि जिस समय मो राशिद को दुकान आवंटित हुई उस समय उनकी उम्र शासन द्वारा तय 21 वर्ष की उम्र से तीन माह कम थी। और पिता नसीम पहले से ही किसी अन्य ग्राम सभा के कोटेदार थे। उपजिलाधिकारी ने मो राशिद की दुकान को निरस्त करने के साथ ही साथ उनकी सिक्योरिटी की धनराशि भी जब्त कर लिया तथा संबंधित राशन कार्ड धारकों को औऱ उपकरण बगल की दुकान चंद्रभान से अटैच कर दिया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह