मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर हरिजन बस्ती में बीती रात दारु के नशे में युवक राहुल राम ने लोहे के राड से किया प्रहार, रामजी उम्र 42 वर्ष पुत्र स्व० बैजनाथ राम निवासी गोपालपुर हरिजन बस्ती की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
रविवार की शाम लगभग बजे गोपालपुर हरिजन बस्ती निवासी राहुल राम उम्र 32 वर्ष बाजार से शराब के नशे में धुत्त होकर घर वापस आया और आते ही अपनी पत्नी को मारने-पीटने लगा।इसी बीच पड़ोसी 42 वर्षीय युवक रामजी शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने पंहुचा। इसी दौरान नशे में चूर राहुल ने लोहे के राड से रामजी पर हमला कर दिया,राग के प्रहार से रामजी लहुलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल हो गया,आनन फानन में परिजनों ने घायल रामजी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज दौरान रामजी मौत हो गई।शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतक मजदूरी कर जिवकोपार्जंन करता था। मृतक के पास दो पुत्र और एक पुत्री है। देर रात मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी युवक राहुल राम को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां पुछताछ जारी है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी