ग्रामिणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

शेयर करे

मेहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा गौरा गांव निवासी सतीश सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह, धीरज तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री पर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार हरिश्चंद्र यादव द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण पानी की टंकी में जगह-जगह से रिसाव होने लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार टंकी में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं और पानी बाहर निकल रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और मानकों की अनदेखी की गई है।
गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में मौके पर लग रहे घटिया ईट व गिट्टी पड़ी हुई है जांच कराने में इसकी परत खुल जायेगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ गांव को मिलने वाली पानी की सुविधा भी प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और टंकी का निर्माण सही तरीके से कराया जाए।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *