लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के मदरसा फख़रुल इस्लाम कटौली कलां में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। मदरसा टॉपर मोहम्मद रैय्यान पुत्र खुर्शीद के पूरे मदरसे में प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अब्दुल अहद पुत्र मोहम्मद साकिब को उसके बेहतर प्रदर्शन के लिए डिनर सेट भेंट किया गया। तृतीय स्थान पर रहे अब्दुल समी पुत्र हाफिज शहाब को चाय का सेट दिया गया। इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य छात्रों को प्रोत्साहन के तौर पर बैग और पुस्तकें वितरित की गईं।
मदरसे के नाज़िम मौलाना जहीर अहमद कासमी ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षकों की मेहनत व समर्पण की सराहना की। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन मदरसे के शिक्षक जीशान अहमद ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद