भाजपाइयों ने स्व.प्रथमा मिश्रा को अर्पित किया श्रद्धासुमन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत भाजयुमो के जिलाध्यक्ष लालगंज पुष्कर मिश्र की माता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्र की पत्नी स्व.प्रथमा मिश्रा की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने स्व. प्रथमा मिश्रा के व्यक्तित्व एवं उनके समाजसेवी विचारों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। पुष्कर मिश्र ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वाेपरि होता है और उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उनकी माता हमेशा सेवा, सद्भावना और समानता का संदेश देती थीं। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए आज वे समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए, वहीं गरीबों को कपड़े और अनाज बांटे गए। साथ ही मंदिरों में दान-पुण्य का कार्य भी किया जा रहा है।
इस मौके पर श्रीराम सोनकर, श्रीराम चौहान, अष्टभुजा शुक्ल, कुसुम राय, पूर्व विधायक अनीता कमल, दिलीप सिंह बघेल, धीरज मिश्र, धर्मेंद्र निषाद राजू, हरिभान पांडे, सुनील पांडे, बृजेश तिवारी, उमाकांत मिश्रा, बबलू मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *