प्रधानों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पल्हनी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान प्रधानों ने अपने कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग उठाई। खंड विकास अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि इसे राज्यपाल तक भेज दिया जाएगा।
राम सिंगर यादव बताया कि वर्तमान ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त होने वाला है। पंचायत चुनाव को लेकर जो परिस्थितियां बन रही हैं, उसके अनुसार चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, साथ ही मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। ऐसे में गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रधानों ने मांग की है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक की नियुक्ति करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है और इससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
इस अवसर पर जिलाजीत निषाद, संतोष कुमार, इंद्रपाल यादव, राजकुमार गुप्ता, पुष्पा देवी, लालासर प्रसाद, जागेश्वर यादव, संतोष कुमार, निर्मला देवी, हरिराम यादव, रमेश यादव आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *