निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से सेराज अब्बास आजमी ठोकेंगे ताल

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र व पूर्व क्वार्डिनेटर हज कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार सेराज अब्बास आज़मी ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। तत्पश्चात प्रेस वार्ता कर निजामाबाद विधान सभा में बाहरी नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने और राजनीतिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के मुद्दे पर चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि मैं अपने निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र से 2027 में उम्मीदवारी करने की मांग पार्टी कर रहा हूं। क्योंकि निजामाबाद में तीन दशक से बाहरी लोगों का कब्जा है। उन्होंने बताया कि निजामाबाद विधान सभा में हमेशा अपने क्षेत्र के बाहर का आदमी आकर चुनाव लड़कर जीत जाता है। उन्होंने बताया कि बाहरी लोगों के जीतने की वजह से ज्यादातर राजनीतिक दल निजामाबाद से बाहरी लोगों को अपना प्रत्याशी बनाते हैं। इस बार उन्होंने बताया कि हमने अपनी पार्टी से निजामाबाद का होने के नाते टिकट की मांग कर रहा हूं और रात दिन क्षेत्र भ्रमण कर रहा हूं तो निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता भी इस बार स्थानीय प्रत्याशियों की मांग कर रही है।
इस अवसर पर सतीश कुमार गौड़, रिजवान अहमद, मिनहाज अहमद, गुरमीत सिंह गौड़, प्रमोद मौर्य, मोहम्मद रजा खान, मोहमद फारूक, खालिक शेख, अंकित गौतम, अरविंद यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *