रोजगार सेवकों ने की नारेबाजी, सीएम को भेजा पत्रक

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रोजगार सेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को दिया। रोजगार सेवक सांकेतिक हड़ताल पर रहे।
रोजगार सेवक संघ अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से मांग पत्र सौंप रहे हैं परंतु मांगे पूरी नहीं हो सकी। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी को दिये गये पत्रक में उल्लेख किया कि पांच वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा की गयी घोषणाएं आज तक लागू नहीं हुई। ग्राम पंचायतों में 17 वर्षों से संविदा पर कार्यरत है। जिन्हे मनरेगा योजना की धनराशि के प्रशासनिक मद से मानदेय भुगतान की व्यवस्था है। परंतु प्रशासनिक मद की अनुमन्य धनराशि से प्रत्येक माह भुगतान नहीं हो पाता। अपनी मांगों को लेकर रोजगार सेवक 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहंेगे। इस पर भी विचार नहीं किया गया तो 26 अप्रैल से मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड के माध्यम से मांग की जायेगी। एक मई को जिला मुख्यालय पर पत्रक देने के साथ ही पांच मई को विधानसभा घेराव करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर उपेन्द्र यादव, राकेश यादव, संगीता, रीना कुमारी, संतोष कुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *