परीक्षाफल पाकर खिले बच्चों के चेहरे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षाफल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल एवं प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज एवं मोना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात् सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक कक्षाओं के सभी वर्ग से प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावको के साथ मंच के माध्यम से पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रमोपरांत विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान हैं। इन्हे मूर्त एवं सशक्त रूप देना हमारा परम दायित्व है। ये अंक-पत्र बच्चों द्वारा वर्तमान सत्र में किए गए प्रयास का प्रतिफल है। इसके आधार पर किसी बच्चे का भविष्य तय कर लेना तर्क संगत नहीं हैं। इस बदलते हुए परिवेश में इन बच्चों के भविष्य को साकार करने के लिए हमें आपके सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। आपका सहयोग शिक्षण कार्य को और उत्कृष्ट रूप दे सकता है इसलिए आपका सहयोग सदैव अपेक्षित है। उन्होने समस्त अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *