25 हजार का इनामिया शूटर गिरफ्तार, एक फरार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधरापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त देवखरी अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि मुख्य अभियुक्त अभय सिंह को पुलिस ने धर दबोचा।
पूछताछ में अभियुक्त ने बीते 9 जनवरी की रात बिजौरा गांव में हुई फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते वह अपने साथी के साथ सर्वशक्ति पांडेय उर्फ श्याम पांडेय के घर पहुंचा था। पहले दोनों ने ईंट-पत्थर फेंक कर माहौल बनाया और जैसे ही पीड़ित बाहर निकला, उस पर जानलेवा फायर कर दिया। हालांकि गोली सिर के पास से गुजर गई और पीड़ित बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। आखिरकार कंधरापुर पुलिस की सक्रियता और रणनीति के चलते मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया। इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी यश पांडेय उर्फ आदित्य अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *