आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नव संवत्सर 2083 चौत्र शुक्ल प्रतिपदा का स्वागत संस्कार भारती की ओर से दीप दान, अर्घ्यदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तमसा नदी के गौरीशंकर घाट पर किया गया। सभी ने मिलकर 1008 दीपों को प्रज्ज्वलित किया तो घाट की सीढिय़ां जगमगा उठीं।
पूर्व संध्या पर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को वैदिक रीति से पूजन कर अर्घ्य दिया गया, तो वहीं चौत्र शुक्ल प्रतिपदा की अलसुबह तमसा नदी किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य और नमन कर नव संवत्सर का स्वागत आरती पूजन के साथ किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को नूतन वर्ष की बधाइयां दीं। मौजूद लोगों के माथे पर चंदन लगाते हुए सभी में प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व संध्या पर जहां अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को वैदिक रीति से पूजन कर अर्घ्य दिया गया वहीं चौत्र शुक्ल प्रतिपदा की प्रातरू तमसा नदी के गौरीशंकर घाट पर गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य व प्रणाम कर हिन्दू नव संवत्सर का स्वागत शंख ध्वनि व आरती पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू उपस्थित रहे। वहां मौजूद लोगों के माथे पर चंदन बैच लगाकर हुए सभी में प्रसाद वितरित किया गया।
संस्कार भारती के पदाधिकरियों व सदस्यों ने शहर के मुख्य चौक पर पहुंचकर एक-दूसरे को नूतन वर्ष पर नव संवत्सर मंगलमय हो का बैज लगाकर एक-दूसरे को बधाईयां दी। कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार मिश्र व डा. पूनम तिवारी एवं सहसंयोजक मधु अस्थाना व अंजली बरनवाल रहीं। इस अवसर पर फ्यूचर डांस एकेडमी ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती का कार्य अपने आप में अद्वितीय और सुखद है। अंत में प्रान्त मंत्री डा. डीपी तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मंत्री शरद चंद तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविन्द बरनवाल, डा. डीपी अस्थाना, सुभाष चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष गोयल, भारत भूषण तिवारी, अभय दत्त गोंड, अजय अग्रवाल, चण्डिका नंदन सिंह, मनोज अस्थाना, विनय गुप्ता, विशाल उपाध्याय, गौरव मिश्र, राजेश रंजन, मुंशी निषाद, धर्मवीर चौहान, जया विजेंद्र श्रीवास्तव, मधु अस्थाना, कनक लता तिवारी, सविता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-दीपू खरवार