आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने ठाना है स्वच्छ आजमगढ़ बनाना है। संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई किया जा रहा है। साथ ही सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इसी क्रम में मंगलवार को सहायक विकास पंचायत अधिकारी के निर्देश पर विकास भवन प्रागंण के रोड के दोनों पटरी पर क्लब में घास की कटाई, कचरा हटाते हुए झाड़ू लगाया और चूना का छिड़काव किया। शासन की मंसा के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सफाई कर्मियों ने कहा कि स्वच्छता ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे हम सब लोगों को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, अभय चौहान, रामबचन, राम सामऊज, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, बबीता, सुकून, जान मोहम्मद, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, रियाजुद्दीन, एहसान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार